मुरादाबाद, मार्च 13 -- यूपी के मुरादाबाद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने बस स्टैंड पर पकौड़ी लाने के लिए पति को भेज दिया। फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पति पकौड़ी लेकर वापस लौटा तो उसे पत्नी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के रहने वाले प्रीतम सिंह की शादी करीब तीन महीने पहले रिमझिम नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। होली के बाद प्रीतम अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर ले जा रहा था। दोनों बस से सफर कर रहे थे और रास्ते में बस मुरादाबाद जिले के बिलारी रोडवेज बस स्टैंड पर रुकी। बताया जा रहा है कि बस रुकने क...