नई दिल्ली, अगस्त 23 -- घर में 1 दर्जन केले तो आ गए हैं लेकिन उन्हें किसी ने खाया नहीं। केला ऐसा फल है, जो रखे-रखे गलने लगता है और फिर इसे फेंकने की नौबत आ जाती है। अगर आपके घर में ऐसा होता है तो अब इन केलों को फेंकने की गलती बिल्कुल न करें। हल्के गले और ज्यादा पके हुए केलों से आप टेस्टी मिठाई बनाकर खा सकते हैं। यह मिठाई स्वाद में परफेक्ट बनेगी और इसे बनाना भी बिल्कुल आसान है। शेफ भरत ने पके हुए केले की स्वादिष्ट मिठाई बनाने का सिंपल तरीका बताया है और इसे बनाने में करीब आधे घंटे का समय लगेगा। त्योहारों का सीजन है, ऐसे में आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बनाना स्वीट परफेक्ट रहेगी।बनाना स्वीट के लिए इंग्रेडिएंट्स- 1 किलो केले (लगभग 12 केले) 4-5 इलायची दाना पाउडर ¼ कप देसी घी (शुरुआत में) 2 बड़े चम्मच देसी घी (बीच में डालने के लिए) गुड़ क...