नई दिल्ली, जुलाई 1 -- आम फलों का राजा यूं ही नहीं होता। इसके स्वाद के दीवाने पूरे साल खाना चाहते हैं। लेकिन आम ऐसा फल है जिसे पूरे साल खाना साधारण लोगों के लिए मुमकिन नहीं है। पका आम काफी जल्दी खराब हो जाता है। गलने लगता है और उसमे कई बार कीड़े भी पड़ जाते हैं। लेकिन आम के स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए अक्सर लोग इसके रस को स्टोर करते हैं। इस काम में काफी झंझट होता है और काफी सारा टाइम भी चाहिए। लेकिन अब आप पके आम को स्टोर करने की ये सरल ट्रिक जरूर जान लें। जिसकी मदद से पूरे 2 महीने तक फ्रीजर में आम रखें होंगे और जब भी मन हो आराम से खा सकेंगे।पके आम को स्टोर करने का सबसे आसान हैक पके आम को ज्यादा लंबे टाइम तक रखें तो वो खराब हो जाता है। लेकिन इस ट्रिक से जब स्टोर करेंगी तो पूरे 2 महीने तक ये खराब नहीं होंगे और इनका स्वाद भी ताजे जैसा ही बना ...