गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात तिलक समारोह के दौरान मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मछली के मुड़े को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जंगल डुमरी नंबर-1 टोला बुधबाजार निवासी अभिषेक कुमार अपने मित्र इंद्रेश के साथ चिरकुट टोले में तिलक समारोह में गया था। भोजन परोसते समय गांव के कुछ युवक बार-बार मछली का मुड़ा मांग रहे थे। यह भी पढ़ें- भटके मिले नेपाली बच्चे, परिजनों को सौंपा गया जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनकी इंद्रेश से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख अभिषेक बीच-बचाव को पहुंचा। आरोप है कि युवकों ने अभिषेक से...