नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नॉनवेज खाने वाले कई बार फिश खाते वक्त खास तरह की स्मेल की शिकायत करते हैं। इसलिए इसे पकाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है। मीट को साफ करने का मतलब केवल टेस्ट से नहीं होता बल्कि ये हेल्थ से जुड़ा मामला भी है। चूंकि फिश के ऊपर कई तरह के बैक्टीरिया पनपते रहते हैं और केवल पानी से की गई सफाई काफी नहीं होती है। फिश की गहराई से और कोने-कोने की सफाई के साथ बदबू को मिटाने के लिए पानी के साथ इस खास आटे का इस्तेमाल काफी सारे लोग करते हैं। जिसे हर किसी को जानना चाहिए। इससे फिश का टेस्ट भी बदल जाता है। तो जानें मछली को गहराई से साफ करने के लिए कौन से आटे का इस्तेमाल किया जाता है।फिश को साफ करने के लिए जौ के आटे का इस्तेमाल फिश बनाने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है। जिससे किसी भी तरह कंटामिनेशन ना फै...