संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर के प्रमुख बाजारों में गोझिया की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए गोझिया खरीदने आ रहे हैं। गोझिया की कीमतें इस बार थोड़ी ज्यादा हैं, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं है। इसके अलावा लोग पकवान बनाने के लिए पनीर और खोया की खरीदारी कर रहे हैं। परम्परागत तरीके से लोग अपने घरों में गोझिया बनाते थे। भागदौड़ की जिंदगी में लोगों ने घर के बजाए बाजार से गोझिया की खरीदारी करना अधिक पंसद कर रहे हैं। बाजार में चार सौ रुपए से लेकर साढ़े छह सौ रुपए का गोझिया मौजूद है। लोग अपनी पसंद की दुकानों से गोझिया की खरीदारी कर घरों को ले जा रहे हैं। एक स्थानीय मिठाई दुकानदार ने बताया कि गोझिया की विविधता को देखते हुए दुकानों में कई प्रकार की गोझिया तैयार की गईं हैं। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.