गया, मार्च 13 -- इमामगंज प्रखंड की मोरहर, सोरहर, लब्जी नदी के संगम पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। पुल बन जाने से चुआवार और पकरी गुरिया पंचायत जुड़ जाएगी, जिससे दोनों पंचायत के कई गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। तीन नदियों से घिरा चुआवार पंचायत के सभी गांव पुल का निर्माण हो जाने से डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 से जुड़ जाएंगे। पकरी गुरिया-चुआवार पंचायत को जोड़ने वाली संगम नदी पर बन रहे पुल को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल इमामगंज से किया जा रहा है। पुल निर्माण में पिलर की खुदाई के दौरान करीब 45 फीट नीचे पत्थर आ जाने के कारण निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अगर निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाया गया तो निर्धारित समय पर पुल का निर्माण नहीं हो सकेगा।पुल के जानकार ब...