पकरीपाठ गांव में तीन माह से पेयजल संकट 5 जलमीनारों में से 4 खराब
लातेहार, मई 23 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के पकरीपाठ गांव में पेयजल संकट लगातार गंभीर बना हुआ है। गांव में स्थापित 5 जलमीनारों में से 4 खराब पड़े हैं। जबकि एकमात्र चालू जलमीनार भी कम बोरिंग और घटते जलस्तर के कारण पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। करीब 40 घरों की आबादी पिछले तीन महीनों से इसी संकट से जूझ रही है। सुबह से ही ग्रामीण पानी के लिए लंबी कतारों में लग जाते हैं, लेकिन कई बार घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेश लोगों ने सभी खराब जलमीनारों की तत्काल मरम्मत, बोरिंग गहराई बढ़ाने और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.