बाराबंकी, अप्रैल 6 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक में सोमवार को स्कूल चलो अभियान तहत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकरिया में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण किया। उनके हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। इस दौरान 'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे', 'शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन' और 'सब पढ़ें सब बढ़ें' जैसे नारे लगाए गए। यह प्रभात फेरी शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ और बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई। साथ ही क्षेत्र के 96 ग्राम पंचायतों में स्थित करीब 213 परिषदीय विद्यालयों में से अधिकांश स्कूलों में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और ग्राम प्रधानों की अगुवाई में अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.