सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप के बीच लोगों को गर्मी की आहट महसूस होने लगी थी लेकिन रविवार रात से मौसम ने अचानक करवट ले लिया। सोमवार को दिनभर आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।कौशल कुमार, हरीश, महेंद्र कुमार, मोहम्मद उमर आदि किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह निकल चुकी है और अब पकने की ओर बढ़ रही है। अगैती सरसों की फसल भी लगभग पक चुकी है। ऐसे में यदि मौसम खराब हुआ और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों का कहना है कि इस समय मौसम का स्थिर रहना बेहद जरूरी है क्योंकि फसल कटाई के करीब पहुंच रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कु...