पकड़ में आएगी एआई से बनी फोटो, तीन तरह की होगी जांच
बागपत, जून 7 -- बागपत। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंधमारी रोकने के लिए इस बार हाईटेक तरीका अपनाया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फ्राड करने पर भी पुलिस सॉल्वर को पकड़ लेगी। वैज्ञानिक तरीके से तीन तरह से जांच की जाएगी। आधार आंथेटिकेशन की मदद से ओटीपी जनरेट किया जाएगा और उसकी भी जांच होगी। इसके साथ ही ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ने के लिए भी जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ भी नजर रख रही है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक जांच से अभ्यर्थी की पहचान की जाएगी। इसमें दो तरीके से जांच होगी। पहला फिंगर प्रिंट और दूसरा फेस रिकग्निशन। अगर इसके बाद भी कोई आंशका हुई, तो तीसरा तरीका आधार आथेंटिकेशन का अपनाएंगे। अभ्यर्थी का आधार मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.