मधुबनी, मई 16 -- मो. माजिद हरलाखी। हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव में शुक्रवार की आधी रात चोरी-छिपे मिलने गए प्रेमी जोड़े ने पकड़े जाने के डर से तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक को बांस-बल्ले का डर दिखाकर बाहर नहीं निकलने दिया। युवक को तैरना नहीं आता था, जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान उमगांव निवासी दिनेश कुमार सुमन के पुत्र शिवम कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद उमगांव और दुर्गापट्टी दोनों गांवों में तनाव का माहौल है। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, ग्रामीणों से बचने के लिए तालाब में कूदे प्रेमी-प्रेमिका; युवक की मौतघटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार, शिवम शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने दुर्गापट...