एटा, जुलाई 24 -- पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी सैनिक पुलिस पूछताछ के दौरान खुद को निर्दोष बताता रहा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शुक्रवार को भी हजारा नहर में महिला के शव की तलाश कराई गई है। दूसरे दिन भी महिला का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार शव को लेकर लगातार नहर में तलाश कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था वह अपने-आप को निर्दोष बताता रहा और कहता था कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की है। पुलिस सबूत के आधार पर लगातार पूछताछ कर रही थी। यह भी पढ़ें- गर्भवती पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार आरोपी ने अगले दिन बताने की बात कहीं। जब उन्हें लगा कि बच नहीं सकते उसके बाद आरोपी ने जुर्म का इकबाल कर लिया।कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पवांर का कहना है कि शुक्रवार को नह...