पकड़े गए बच्चों को बाल गृह से किया गया मुक्त
मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, हिटी। मानव तस्करों के गिरफ्त से छुड़ाए गए 21 बच्चे में से बुधवार को झारखंड के 18 बच्चे को बेतिया के बालगृह से बाल कल्याण समिति व वरीय उपसमाहर्ता के आदेश पर छोड़ दिया गया है। झारखंड सरकार के निदेशक सह सचिव सभी बच्चे को छुड़ाने के लिए सोमवार को स्थानीय डीएम को पत्र भेजा था। वहीं मामले की जांच को लेकर झारखंड से टीम बनाकर भेजी गयी थी। जांच करने के बाद बेतिया से सभी बच्चों को मुक्त कर दिया गया। झारखंड के सभी बच्चे गोडा एवं साहेबगंज के है। टीम में झारखंड के साहेबगंज के बाल संरक्षण पदाधिकारी, गोडा के लीगल प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे । भागलपुर के तीन बच्चे को अभी बाल गृह में ही रखा गया है। बिहार के बच्चे को उनके परिजन तक पहुंचाने के लिए वहां के अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.