पकड़ी -बनकेपुर मार्ग का 40 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से निकलकर पकड़ी से बनकेपुर होकर टांडा-बांदा हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग का हॉटमिक्स प्लांट से चौड़ीकरण होगा। यह सड़क अब 3.75 मीटर की जगह 5.50 मीटर हो जाएगी। सड़क में जाने वाली भूमि का किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से पकड़ी गांव से निकलकर बनकेपुर बाजार में टांडा-बांदा हाईवे को चौड़ीकरण कराकर जोड़ने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 11.765 किलोमीटर लम्बे मार्ग की चौड़ाई कहीं पर तीन मीटर तो कहीं पर 3.75 मीटर थी। अब मार्ग चौड़ीकरण में 5.50 मीटर होने पर करीब दो मीटर और किसानों की भूमि आएगी। इस परियोजना को पूरा कराने के लिए 39.95 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.