सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के पकड़ी मोड़ अस्पताल रोड में मुख्य मार्ग पर सड़क पर बहता नाले का गंदा पानी व गर्मी के मौसम में जलजमाव नगर परिषद व जिला प्रशासन के विकास व स्वच्छता के दावे की पोल खोल रहा है। मुख्य मार्ग पर देर तक फैले जलजमाव को देख सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब गर्मी के दिनों में जलजमाव की स्थिति यह है तो बरसात में कैसी रहती होगी। बहरहाल, शहर के पकड़ी मोड़ अस्पताल रोड में पीसीसी सड़क पर नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले का गंदा पानी बहने से बदबू व जलजमाव के कारण स्थिति नारकीय हो गई है। जहां जलजमाव की समस्या स्थायी बनकर रह गई है, वहां से प्रतिदिन बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के छोटी-बड़ी गाड़ियां खुलती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.