सीवान, फरवरी 25 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पकड़ी गांव में आयोजित प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को 21 सौ कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। गांव का माहौल भक्तिमय नारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण से यज्ञाचार्य पंडित सुग्रीव पांडेय के सानिध्य में हुई। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा शेखपुरवा गांव के रास्ते महुअल, पसिवड़, बेचनगिरी के मठिया और कोटवा होते हुए डीबी स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर के समीप पवित्र जलाशय तक पहुंची। वहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.