गोपालगंज, मार्च 11 -- फुलवरिया। उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत बाजार में मंगलवार की देर शाम एक होटल पर शरारती तत्वों ने उत्पात मचाया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल संचालक चंदन कुमार सिंह ग्राहकों को चाय-नाश्ता दे रहे थे, तभी शराब के नशे में धुत एक युवक होटल पर पहुंचा और बिना पैसे पेप्सी की बोतल मांगने लगा। दुकानदार द्वारा पैसे मांगने पर वह गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगा। घटना के दौरान मौजूद ग्राहकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। स्थिति बिगड़ती देख होटल संचालक ने अपने भाई व कर्मचारियों के साथ दुकान बंद कर दी। सूचना मिलने पर उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शरारती युवक की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.