मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित बाईपास के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक कबाड़ व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। लेकिन जैसे ही वह बचाव के दौरान जमीन पर गिरा कि बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। सूचना पर डायल 112 की टीम व करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। बताया गया कि जदयू के स्वर्णकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा का भाई कबाड़ व्यवसायी बथना निवासी देवेश कुमार शर्मा अपने घर से पेंट खरीदने पकड़ी चौक जा रहा था। तभी बाईपास की बाईं तरफ वाली सर्विस रोड के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। देवेश ने बताया कि दोनों हेलमेट पहने थे। बदमाशों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच एक ने पिस्तौल निकाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.