छपरा, अप्रैल 2 -- आमनौर। थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह दलित बस्ती गांव में दो खपरैल व फूसनुमा मकान में अचानक आग लगने से लाखों के सामान जलकर खाक हो गये। घटना गुरूवार संध्या की है। गृह स्वामी मुकेश राम व राकेश राम ने बताया कि मजदूरी करने हमलोग गये थे। आचानक हम सब को सूचना मिली कि घर में आग लग गयी है। सब कुछ आंखों के सामने राख हो गया। आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़े, आभूषण व नकद सहित लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पर तब तक सब कुछ जल चुका था। घटना से परिवार के लोगों रो- रो कर बुरा हाल था । स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि खाना बनाने के बाद आग को बुझाया नहीं गया था। यह भी वजह हो सकती है। सूचना के बाद पंचायत के मुखिया ई प्रतीक कुमार मौके पर पहुंचे व मदद का भरोसा दिलाया। ज्योति सेंट्रल हाई...