मोतिहारी, मार्च 13 -- मोतिहारी। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह को एसपी ने लाइन क्लोज कर दिया है। न्यायालय कार्यों की अवहेलना और लापरवाही के आरोप में डीएसपी के रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की गई है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पर अपराध नियंत्रण, सम्यक कर्तव्यों, दायित्यों के निर्वहन में विफलता, न्यायालय कार्यों की अवहेलना और लापरवाही तथा प्रशासनिक यथेष्ट नियंत्रण के द्ष्टिगत को लेकर डीएसपी ने प्रतिवेदन दिया था।चंपारण क्षेत्र बेतिया के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरकिशोर राय के अनुमोदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोतिहारी पुलिस केंद्र वापस किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.