पकड़ीदयाल के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
मोतिहारी, जून 8 -- फेनहारा। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गोरियाटोला निवासी 19 वर्षीय साहुल बैठा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वही परिजनों का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसे जहर खिलाकर मार डाला। फेनहारा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की मां आशा देवी ने बताया कि साहुल 6 जून को मधुबन कॉलेज जाने के बहाने घर से निकला था। वह हरीनगर में एक लड़की से मिलने गया था। शाम को तबीयत बिगड़ने पर साहुल को पहले देवकुलिया हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लड़की के बहनोई ने मधुबन के एक निजी चिकित्सा केंद्र में इलाज कराया । वहां स्थिति बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की मां आशा देवी ने बताया कि साहुल ने मरने से पहले बताया था कि उसे जहर दिया गया है। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.