पकड़ी, रजनपुरा व शेखपुरा पैक्स चुनाव 20 अप्रैल को
सीवान, मार्च 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता प्रखंड के शेखपुरा, रजनपुरा व पकड़ी पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, इन तीनों पंचायतों में पैक्स चुनाव आगामी 20 अप्रैल को कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को संपन्न होगी। नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय में कुल तीन काउंटर बनाए जाएंगे, जहां अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार अपना-अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि मतदान 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.