मोतिहारी, मार्च 6 -- हरसिद्धि, एसं। हरसिद्धि पकड़िया पंचायत के वार्ड नम्बर 15 के निवासी स्व नगीना पटेल के पुत्र सुमन पटेल(25) की मौत कानपुर में बुधवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। वे वहां एक कंपनी में कुक का काम करते थे। मृतक के ससुर हरि पटेल ने बताया कि होली के दिन वह करीब आठ बजे परिवार के साथ होली खेलकर सुबह कानपुर कैंट ओवर ब्रिज पर गया था। जहां पुल पार करने के क्रम में पुल से नीचे गिर गया और घायल हो गया। पत्नी को सरदार गुरबिंदर सिंह ने सूचना दी। लोग उसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.