पकड़ा गया बच्चा चोरी का सूत्रधार उत्तम, गिरोह में डॉक्टर भी शामिल
बरेली, मई 29 -- आंवला, संवाददाता। मनौना धाम से बच्चे का अपहरण कराने वाले लखीमपुर के सूत्रधार उत्तम को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि उत्तम ने एक डॉक्टर से पांच लाख रुपये में बच्चे की डील की थी। अब पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुटी है। पहले भी वह डॉक्टर के जरिये दो-तीन बच्चों को बेच चुका है। आंवला में मनौना धाम के सफाई कर्मचारी बदायूं में थाना उसैहत के गांव डढरिया असगुणा निवासी रमन के डेढ़ वर्षीय बेटे ऋषभ का 24 मई को अपहरण हो गया था। 26 मई को पुलिस ने शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद के गांव धोपा करीमनगर निवासी योगेश कनौजिया और उसके साथी बदायूं में ककोड़ा निवासी पवन सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि लखीमपुर खीरी निवासी उत्तम ने योगेश से बच्चा चोरी करने के लिए कहा था और 60 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.