देवरिया, मई 16 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र में आरक्षण का लाभ लेने के लिए फर्जी तरीके से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवा लिया गया। तहसीलदार की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। एसडीएम ने मामले में दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उधर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वाला एक व्यक्ति भी तहसील छोड़कर फरार हो गया है। भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली दीक्षित निवासी आदित्य कुमार दीक्षित पुत्र प्रमोद दीक्षित ने एक सप्ताह पहले ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल नीतेश चौबे से मुलाकात की। लेखपाल ने जांच के बाद ही रिपोर्ट लगाने की बात कही तो आदित्य ने 1 मई 2025 में बनाए गए प्रमाण पत्र को साक्ष्य के रूप में दिखा दिया। यह भी पढ़ें- फर्जी रजिस्ट्री व केवाला कराने के आरोप में लिपिक ...