लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- महेशपुर रेंज के मूड़ा गालिब बीट में तीन दिन पहले पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ अब इटावा लायन सफारी भेजा जायेगा। वन विभाग ने इसका निर्णय लिया है। तेंदुआ ने कई पालतू कुत्तों को शिकार बनाया था। इसके बाद से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर दुधवा को पकड़ा। पकड़ा गया तेंदुआ महेशपुर रेंज के मूड़ा ग़ालिब बीट झालों के पास कई कुत्तो को मार दिया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई। कई दिन इंतजार करने के बाद आखिर पकड़ा गया यह नर तेंदुआ पिंजरे मे कैद हो गया था। तीन दिन पिंजड़े में उसे रखा गया। तेंदुआ की देखभाल वन विभाग करता रहा। अब उच्च अधिकारियो के निर्देश पर तेंदुआ को इटावा के लायन सफारी भेजनें की तैयारी है। रविवार की सुबह तेंदुआ को इटावा भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.