बेगुसराय, मई 19 -- बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में मंगलवार की सुबह एक बगीचे में आम के पेड़ से 59 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र महतो का लटका हुआ शव मिला। वह पकठौल वार्ड एक निवासी स्व. देवू महतो का पुत्र था। वह पेशे से दुहाब था। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात से दुर्गा मंदिर पर सोने गया था। उसके बाद से वह गायब था। मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण शौच करने गया था तो आम के पेड़ से लटका हुआ शव देखा। उसके बाद उसकी ही सूचना पर परिवार व ग्रामीणों को जानकारी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्र के पैर में खून, ठेहुना और हाइड्रोसील में जख्म के निशान पाये गये हैं। परिजनों ने बताया कि बदमाशों पर उनकी ही धोती से गले में फंदा लगाकर हत्या ...