सिमडेगा, अप्रैल 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में गेहूँ की फसल अब पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। लेकिन आसमान में उमड़ते घने बादलों ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खेतों में सुनहरी फसल कटाई के इंतजार में खड़ी है। ऐसे में मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने पहले ही किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगहों पर फसल भीगने से नुकसान की आशंका बनी हुई है। यदि इस समय तेज बारिश होती है तो तैयार गेहूं की फसल खराब होने का खतरा और बढ़ जाएगा। किसानों का कहना है कि वे जल्द से जल्द फसल की कटाई करना चाहते हैं। लेकिन लगातार बदलते मौसम के कारण वे असमंजस में हैं। खेतों में नमी बढ़ने से कटाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन की मांग की ...