पईपुरा में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन का प्रशिक्षण
रुद्रपुर, जून 18 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तहत अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना-फ्रिजवाल के अंतर्गत ग्राम पईपुरा (खमरिया) में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 51 पशुपालकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. चन्द्र भान सिंह ने गायों व बछड़ों की देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी डॉ. बृजेश सिंह ने गाभिन बछियों की प्रसवपूर्व व प्रसवोपरांत देखभाल पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. एके घोष ने संतुलित पशु आहार और उन्नत पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने पशुपालकों को उत्पादन बढ़ाने और पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.