औरंगाबाद, नवम्बर 20 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपि पैक्स गोदाम के पास पईन में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों को रविवार को एक देसी कट्टा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश से पीएसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हथियार को बरामद किया गया और थाना ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि कट्टा सुरक्षित रख लिया गया है और यह जांच की जा रही है कि हथियार पईन में कैसे पहुंचा। पीएसआई के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह जांच में जुटी है कि कट्टा कहां से आया और इसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.