औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 33 कैप्शन- कुटुंबा का पनछहिया पईन फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 34 कैप्शन- जीर्णोद्धार कार्य में जुटी मशीन अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा के पूरब बाजार से गुजरने वाली पनछहिया पईन का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग द्वारा तेज गति से कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह है। कार्य के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए राजू सोनी का पक्का निर्माण और गौतम तिवारी की गुमटी हटाई गई। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ी इस पईन के कारण ग्रामीणों को सिंचाई और जल निकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे खेती प्रभावित होती थी और बरसात में जलजमाव की स्थिति बन जाती थी। मुखिया अनिता कुमारी ने बताया कि पईन के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्य स्वीकृत किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.