जहानाबाद, मार्च 7 -- तीन दिन से लापता युवक का पानी में शव मिलने से सनसनी पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव का रहने वाला है मृतक पवन दास काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के छोटकी काको गांव के समीप एक पइन में डूबने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर गांव निवासी पवन दास के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन दास काको में अपने ससुराल में रहकर जीवन-यापन करता था। बताया जाता है कि वह तीन दिन पहले होली का झुमटा देखने के लिए घर से बाजार निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.