कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने अनेठा के मजरा बदबदापर गांव में कोर्ट में पेश न होने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस चस्पा की है। साथ ही बाकायदा मुनादी भी करवाई है। आरोपी घर से गायब हैं।बदबदापर गांव में ब्याही मीना पटेल को उसके पति नरेंद्र पटेल ने छोड़ दिया है। वह मीना पटेल किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं कर रहा था, न ही खर्च दे रहा था। मीना पटेल ने परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया। कोर्ट में पति नरेंद्र पटेल व अन्य आरोपी पेश नहीं हो रहे थे। इस कोर्ट से कुर्की की नोटिस जारी हो गई। यह भी पढ़ें- कटिहार: गंभीर आपराधिक मामलों में फंसे सिपाही को सेवा से बर्खास्त बुधवार को पइंसा थाना के उपनिरीक्षक राज कुमार गौतम कांस्टेबल सुभाष चंद ने मुनादी करवा कर नारेंद्र पटेल, पिता गुलाब व भाई भीम पटेल और ...