पं. शिवकुमार शर्मा ब्राह्मण महासभा एनसीआर के उपाध्यक्ष मनोनीत
गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद। पंडित शिव कुमार शर्मा को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा एनसीआर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार में महासभा के महामंत्री (एनसीआर) डॉ. विजय कुमार मिश्रा एवं अध्यक्ष (एनसीआर) पंडित रमेश पाल कौशिक ने संस्थान के आचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पूर्व उन्हें अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की प्राथमिक सदस्यता पत्र दिया गया। सेमिनार के अवसर पर महामंत्री डॉ. विजय कुमार मिश्रा और अध्यक्ष नरेश पाल कौशिक ने उपाध्यक्ष पद का पत्र सौंपा। इस अवसर पर डॉ. आरके शर्मा, प्रो. सतीश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।-गुलशन यह भी पढ़ें- पं. शिवकुमार शर्मा ब्राह्मण महासभा एनसीआर के उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.