मुजफ्फर नगर, जून 13 -- गांधी कालोनी आर्य समाज में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आयोजित यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। संयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महर्षि दयानंद के जीवन आदर्शों और स्वराज के संदेश से बिस्मिल आर्य समाज से जुड़े थे। वेदपाठी संगीता राठी ने कहा कि माता के संस्कारों से बिस्मिल धर्म परायण देशभक्त बने। काकोरी की घटना ने आजादी आंदोलन को दिशा दी। यजमान मुकुट राज पुंडीर और दिलबाग ठाकुर तथा यज्ञ ब्रह्म विपिन गर्ग रहे। संचालन अविनाश त्यागी ने किया। इस अवसर पर जय सिंह धीमान, विजय पाल सिंह, राधेश्याम, संतोष कुमार, दिनेश त्यागी अशोक राठी ने विचार रखे। देवेंद्र राणा, अमित आर्य, प्रमोद आर्य, ओमवती, बबिता, सावित्री वर्मा, कांता धीमान, मुनेश चौधरी, अनीता, बीना आदि मौजूद रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.