आरा, अगस्त 23 -- आरा। आरा भट्ट भवन में राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के तत्वावधान में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह, मुख्य सलाहकार अरविंद कुमार राय, संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह एवं बिहार प्रदेश सचिव संजय शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा मनोरंजन भट्ट, हरेराम राय, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, मंटू सिंह, मनोज चौधरी, सुरेश सिंह, अमित सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पंडित राजकुमार शुक्ल के संकल्प ने बदली देश की दिशा: सीपी सिंह वक्त...