प्रयागराज, मई 27 -- जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि की ओर से बुधवार को आनंद भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी 62वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में प्रो. घनश्याम द्विवेदी, अमाउद्दीन अंसारी, प्रो. हरविंदर सिंह, फादर लियो सिक्योरिया और प्रो. एमके जैन ने अपने-अपने धर्मों के पवित्र ग्रंथों का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। संयोजन डॉ. आरसी मिश्र, स्वागत जवाहर बाल भवन की प्रभारी स्मिता ने किया। यह भी पढ़ें- आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू : उज्जवल यह भी पढ़ें- पंडित जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि यह भी पढ़ें- विश्व शांति के अग्रदूत थे पं. नेहरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...