पं. दीनदायल प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर मंथन
चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर। आगामी 26 एवं 27 जून को आयोजित होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला वर्ग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं चक्रधरपुर जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्था तथा प्रशिक्षण वर्ग की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा चक्रधरपुर संगठनिक जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की। बैठक में डॉ. विजय सिंह गागराई, सुरेश साव, संजय पासवान, संजय मिश्रा, रानी बांदिया सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.