मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज नगर मंडल की ओर से मंगलवार को पंडित दिनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण महतो ने की और संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल कश्यप ने किया। प्रशिक्षक रामनरेश मालाकार एवं नवीन श्रीवास्तव ने केंद्र व राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने की जानकारी दी। इस मौके पर लखेंद्र राम, ललित गुप्ता, अनिल ओझा, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरज साह, डॉ. नरेश कुमार, कन्हैया चौधरी, माधव मिश्रा, विनोद मालाकार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...