बिजनौर, मार्च 13 -- नूरपुर। भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत परि गार्डन हाल मे मंडल स्तरिय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। गुरुवार का शुभारंभ पूर्व विधायक डा. इन्द्रदेव सिंह व पूर्व राज्य मन्त्री महावीर सिंह, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने भारत माता व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। डा. इन्द्रदेव सिंह ने प. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। महामन्त्री वीरप्रकाश सिंह भुइयार के संचालन में मंडल स्तरिय प्रशिक्षण कार्यशाला मे क्षेत्रीय मन्त्री हरजिंदर कौर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला संयोजक डा. विनि...