सहरसा, मार्च 16 -- कहरा, एक संवाददाता।बनगांव नगर पंचायत में रविवार को भाजपा द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ताओं का बौद्धिक और वैचारिक विकास होता है. जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी. महामंत्री शिवभुषण सिंह एवं भैरव झा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है. भाजपा मंडल अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.