कानपुर, मई 18 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे के बजरंग नगर में आयोजित एक माह की भव्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी इन दिनों क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बीते 4 मई से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को प्रदर्शनी परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची और लोगों ने जमकर खरीदारी व मनोरंजन का लुत्फ उठाया। रविवार रात प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारी भीड़ उमड़ी सबसे ज्यादा सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू सामानों के स्टॉल पर देखने को मिली, जहां महिलाओं ने देर रात तक जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- मीरापुर महोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की बढ़ती आमद को देखकर खिले रहे। मनोरंजन खंड में बच्चों के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के आधुनिक झूले मुख्य आकर्षण...