अल्मोड़ा, अगस्त 20 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। शास्त्रीय गायक, सितार वादक, बैठकी होली और रामलीला के पुरोधा पं. गिरीश चंद्र जोशी का निधन हो गया है। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कहा कि विभिन्न मंचों व आकाशवाणी से प्रस्तुतियों के अलावा उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में संगीत शिक्षक के रूप में भी सेवाएं दी। यहां प्रभात कुमार साह गंगोला, ललित वर्मा, सुशील तिवारी, अशोक, प्रमोद, धीरज, मुकुल, विजय, अनिल, अनूप, सोनू, दीप, यूसुफ तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...