वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शास्त्रीय संगीत की प्राचीन ध्रुपद परंपरा को समर्पित पं. श्रीकांत मिश्र 'टुन महाराज' स्मृति संगीत बैठक का आयोजन मंगलवार को हुआ। तुलसी घाट स्थित एक होटल में आयोजित संगीत बैठक का शुभारंभ संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र, ध्रुपद गायक पद्मश्री प्रो. ऋत्विक सान्याल और डॉ. केके त्रिपाठी ने किया। ट्यून टु ध्रुपद ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के तीनों अतिथियों ने पं.श्रीकांत मिश्र से जुड़े संस्मरण साझा किए। अतिथियों ने कहा कि यह संगीत आयोजन न केवल पं.श्रीकांत मिश्रा के संगीत योगदान को सम्मानित करेगा बल्कि ध्रुपद शैली के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रथम प्रस्तुति मुंबई के डॉ. राजेश सेन्ढ के गायन की रही। उन्होंने राग जोग की अवतारणा की। उनके साथ पखावज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.