हमीरपुर, मार्च 2 -- हमीरपुर। मुख्यालय के चौरा देवी प्रांगण में सोमवार को पं.दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, सुरेश शर्मा ऊर्फ मुन्ना, दिनेश शर्मा एवं अनवर खान ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। चौरा देवी प्रांगण में लगी प्रदर्शनी के आयोजक सागर व विनीत ने बताया कि इस प्रदर्शनी में फिरोजाबाद की काकरी, दिल्ली का मीना बाजार, जयपुर की ज्वेलरी, विभिन्न प्रकार के झूला सहित जलपरी आदि कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी लगभग एक माह तक चलेगी। जिसका शहर सहित जिले भर के लोग खरीददारी एवं प्रदर्शनी का आनंद ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.