पं हरिशंकर तिवारी के विकास कार्य आज भी हैं और कल भी रहेंगे : विनय शंकर
गोरखपुर, मई 17 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी तिवारी द्वारा अपने कार्यकाल में कराए गए कार्य आज भी चिल्लूपार में हैं और कल भी रहेंगे। इसे कोई मिटा नहीं सकता और न कोई झुठला सकता है। शनिवार को ये बातें पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने बड़हलगंज स्थित नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने गोला एवं बांसगांव के समस्त शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के इंटरमीडिएट के टापर छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को 'पं हरिशंकर तिवारी मेधावी छात्र सम्मान' से सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि यदि ये छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में पूरी करना चाहते हैं तो उन्हें कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.