सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा। शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ में बसंत पर्व एवं परम पुज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। शक्तिपीठ की देव कान्या मनीषा,स्वर्णा,तथा भारती ने बसंत पूजन करवाई शक्तिपीठ के सभी परिजन पूजन किए। दिनभर अखंड जप हुआ। संध्याकालीन दीप महोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कई बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार हुए। बसंत पर्व के संबंध में डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि वाणी की देवी, वाग्देवी, मााँ सरस्वती सदा प्रसन्न होकर मेरे मुख और वाणी में निवास करें, ऐसी प्रार्थना वसंत पर्व के पूजन में करते हैंI उनकी कृपा से हमें ज्ञान, कला और बुद्धि का प्रकाश मिले, ऐसी भावना पूजन के समय रखते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.