श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान चलाया जा रहा था। जिसका समापन रविवार को हुआ। जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण अभियान के अंतिम दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन भिनगा के दीप वाटिका लान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित है। जिसके व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और प्रकृति जैसे चार महत्वपूर्ण आयाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.