अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सीमांचल के नामचीन पुरोहित व आचार्य स्व.नंदकिशोर शर्मा की धर्मपत्नी वयोवृद्ध बिमला देवी का सोमवार की देर संध्या आकस्मिक निधन उनके अस्पताल रोड़ स्थित आवास में हो गया है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र वागीश शर्मा एवं पंड़ित व आचार्य नारायण शर्मा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।इधर बिमला देवी के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में शहरवासी उनके आवास पहुंच कर पूज्य माता जी का दर्शन कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी है। मृतका का अंतिम संस्कार मंगलवार को स्थानीय मुक्तिधाम में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में कर दिया गया है। खास बात की आचार्य स्व.नंद किशोर शर्मा के दो भाई आचार्य व पंड़ित मानवेंद्र शर्मा जो नेपाल की राजधानी काठमांडू में रहते है,जबकि एक अन्य भाई आचार्य व पंड़ित पतंजलि शर्मा उर्फ बंटी बाबा कोलकाता में रह...